Ad Code

ब्रेकिंग न्यूज़: लोड हो रहा है... ताज़ा हेडलाइंस आ रही हैं...

ट्रेन की चपेट में आने से फर्नीचर कारीगर की मौत, परिवार का इकलौता सहारा था सुनील



बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ के गौर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से 26 वर्षीय एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान सुनील शर्मा के रूप में हुई है, जो मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।

कैसे हुई घटना?

​जानकारी के अनुसार, गौर थाना क्षेत्र के नरथरी गांव निवासी सुनील शर्मा (26) पुत्र स्वर्गीय विश्वकर्मा शर्मा शनिवार सुबह करीब 8:00 बजे गौर बाजार के पास रेलवे ट्रैक के समीप मौजूद था। इसी दौरान वह अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुनील की मौके पर ही मौत हो गई।

मजदूरी कर चलाता था घर

​स्थानीय लोगों ने बताया कि सुनील पेशे से फर्नीचर का कारीगर था। उसके पिता का देहांत पहले ही हो चुका है। उसका बड़ा भाई रोजी-रोटी के सिलसिले में सऊदी अरब में रहता है। सुनील ही गांव में रहकर अपने परिवार की देखभाल और घर का खर्च उठा रहा था। उसकी असामयिक मृत्यु से परिजनों में कोहराम मच गया है।

पुलिस और आरपीएफ की कार्रवाई

​घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ बभनान के एसआई विश्वामित्र और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

"युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।"

अतुल कुमार अंजान, गौर थाना प्रभारी


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu